फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   27 casks will come from Prayagraj, the bridge will be operational by December

प्रयागराज से आएंगे 27 पीपे, दिसंबर तक चालू होंगे पुल

Fri, 26 Nov 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
27 casks will come from Prayagraj, the bridge will be operational by December
ज्ञानपुर। लगभग दो सप्ताह से पीपों की कमी के कारण अधर में लटक चुके गंगा घाट रामपुर और डेंगुरपुर पीपा पुल को पूरा कराने के लिए लोक निर्माण विभाग सक्रिय हो गया है। विभागीय स्तर पर लिखापढ़ी के बाद प्रयागराज लोक निर्माण खण्ड ने 27 पीपे देने की स्वीकृति दी है। लगभग तीन माह से दोनों घाटों से लोग नि:शुल्क स्टीमर का लाभ उठाकर गंगा पार कर रहे थे। नवंबर से स्टीमर का टेंडर समाप्त कर पीपा पुल निर्माण में तेजी दिखाई गई थी। कार्यदायी संस्थाओं को जिम्मेदारी मिलते ही कार्य शुरु हुआ। लेकिन रामपुर में 25 और डेंगुरपुर में दो पीपे की कमी से पुल को एक-दूसरे छोर को मिलाने के लिए समस्या खड़ी हो गई। यात्री रामअधार ने बताया कि दिन में किसी तरह नाव से गंगा को पार करना तो ठीक हैं लेकिन शाम होने पर यह जोखिम भरा हो जाता है। मनोज कुमार, आरबी यादव, कृष्णकुमार ने बताया कि दोनों समुदायों में एक साथ सहालग शुरु होने पर यह कयास लगाया जा रहा था कि गंगा पार के तटवर्ती गांवों समेत मिर्जापुर, प्रयागराज, सोनभद्र, लालगंज, पड़री पहुंचने के लिए पीपा पुल राह को आसान करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसबी राव ने बताया कि प्रयागराज खण्ड से 27 पीपे की मांग करने पर स्वीकृति मिल गई है। रविवार तक पीपों को पुलों तक पहुंचा दिया जाएगा। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में पुलों के चालू हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed