फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   260 migrants from Mumbai and Surat

मुंबई और सूरत से आए 260 प्रवासी

Sun, 03 May 2020 05:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
260 migrants from Mumbai and Surat
ज्ञानपुर जिला अस्पताल में प्रवासी का थर्मल स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। महाराष्ट्र और गुजरात से जिले में प्रवासियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार की रात से अब तक आए 260 प्रवासियों को जंगीगंज स्थित दो शेल्टर होम में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया। नोडल अफसरों को नाश्ता और खाने की व्यवस्था देखने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण देश डेढ़ माह से लॉकडाउन है। ऐसे में देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे मजदूरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। गृह मंत्रालय की ओर से राहत मिलने के बाद गुजरात के सूरत, अहमदाबाद, महाराष्ट्र के मुंबई आदि महानगरों से निजी साधनों से लोग घर आने लगे हैं। शनिवार की रात में सूरत और मुंबई से करीब 207 जबकि रविवार को दिन में 153 प्रवासी जिले में पहुंचे। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ज्ञानपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव ने प्रवासियों को शेल्टर होम ओम उच्च शिक्षण संस्थान और रामदेव पीजी कॉलेज में क्वारंटीन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शेल्टर होम में खानपान की व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया। प्रवासियों के आगमन से प्रशासन की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। धीरे-धीरे उनकी संख्या भी तेजी से बढ़ेगी। जिसको लेकर प्रशासन की ओर से भी तैयारी की जा रही है। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि दूसरे प्रांतों से 15 हजार प्रवासियों के आने का अनुमान है। जिसके मद्देनजर 141 शेल्टर होम बनाए गए हैं। जिसमें सौ से अधिक प्राथमिक, इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज हैं जबकि कुछ पंचायत भवनों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

198 परदेशियों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में रविवार को आए 91 परदेशियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। विशेषज्ञ डॉ. अशोक पारासर ने बताया कि शासन से राहत मिलने पर दूसरे प्रांतों से लोग आ रहे हैं। इससे जांच कराने के लिए लोगों की संख्या बढ़ रही है। सभी ब्लॉकों के माध्यम से करीब 107 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed