फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   26 crore will improve the condition of 109 roads

26 करोड़ से सुधरेगी 109 सड़कों की हालत

Fri, 30 Sep 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
26 crore will improve the condition of 109 roads
26 करोड़ की लागत से जिले में 109 जर्जर सड़कों की हालत सुधरेंगी। 25 सितंबर को विकास कार्यों का निरीक्षण करने आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के राजधानी लौटते ही लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। कार्य योजना शासन तक पहुंचने के बाद से विभागों को बजट स्वीकृत होने का इंतजार भी बेसब्री है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसबी राव ने बताया कि विधानसभा भदोही, औराई और ज्ञानपुर के जनप्रतिनिधियों से मिले प्रस्ताव पर कुल 100 सड़कों को विशेष मरम्मत योजना में शामिल कर 25 करोड़ की मांग शासन से की गई है। अभियंता जिला पंचायत अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कुल नौ सड़कें विशेष मरम्मत योजना में शामिल हैं। जिनपर कुल लागत खर्च एक करोड़ आएगा। शासन से धन स्वीकृत होने पर कार्य आरंभ होंगे।
विज्ञापन

60 करोड़ की स्वीकृति अधर में, आवागमन मुश्किल
ज्ञानपुर। जिले में लोक निर्माण विभाग अकेले 2300 किमी सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी उठाता है। वैसे दो अन्य निर्माण संस्थाएं जिला पंचायत और ग्रामीण अभियंत्रण भी है। इनकी कार्य योजनाएं प्रति वर्ष अलग-अलग निर्धारित होती हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 में तीनों निर्माण संस्थाओं को तीन सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए 60 करोड़ नहीं मिल सका है। विधानसभा औराई, भदोही और ज्ञानपुर में तीनों संस्थाओं के सड़कों की हालत 80 फीसद जर्जर होने के कारण पैदल, बाइक, ऑटो, जीप, लग्जरी कार, ट्रैक्टर, ट्रक, बस चालक परेशानी उठाते ही है। वाहनों पर सवार यात्रियों में अनहोनी की चिंता इस तरह बढ़ी रहती है कि विवशता न रहे तो यात्रा करने से कतराते हैं।
विज्ञापन

इन मार्गों की हालत खस्ता
ज्ञानपुर विधानसभा की पड़ाव-रामपुर घाट, सूफीनगर गोधना-जंगीगंज रेलवे हाल्ट, वहिदानगर-रजमला, चंदापुर-मैलौना, नवधन-कुरमैचा, औराई विधानसभा में औरंगाबाद-औराई, औरंगाबाद-ज्ञानपुर मुख्यालय, नागमलपुर-दुर्गागंज रोड, भदोही ब्लॉक में कौड़र-मनापुर, पाली-कसिदहां, अभिया-सुरियावां, निगोह-सुरियावां, मतेथू-बसवापुर, मकनपुर-बिसौली, बलापुर-हरिहरपुर की खस्ताहाल सड़कें आदि सब कुछ बया कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed