{"_id":"62000a8c0dc6e51f61174fbb","slug":"26-criminals-district-badar-in-a-month-six-arrested-bhadohi-news-vns6373146127","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीने भर में 26 अपराधी जिला बदर, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीने भर में 26 अपराधी जिला बदर, छह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अपराधियों पर सख्ती बढ़ा दी है। शराब माफिया, पशु तस्कर से लेकर गिरोहबंद बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। जनवरी में ही 26 अपराधियों को जिला बदर किया गया, जबकि 14 के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। एक महीने में 26 अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई की गई, जबकि छुपकर रहने वाले छह को गिरफ्तार किया गया। चुनाव में माहौल खराब करने की आशंका में 20 असलहों के लाइसेंस को निरस्त किया गया। समाज में भय का माहौल बनाने वाले 14 के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हुई। इसमें शराब माफिया जनरैल सिंह निवासी कड़ोर, संतोष उपाध्याय निवासी मधुपट्टी, राजन सिंह निवासी जमुनीपुर अठगवां सहित अन्य शामिल रहे। इस दौरान गिरोह बंद अपराधी बल्लू उपाध्याय की 30 लाख 24 हजार की संपत्ति कुर्क की गई। उन्होंने बताया कि मतदान होने से पूर्व अन्य अपराधियों पर भी सख्ती की जाएगी। इसके लिए सभी थानेदारों संग एजेंसियों को हिदायत दी गई है।