{"_id":"627fe666e713c206fb6ecda0","slug":"25749-cases-disposed-of-in-lok-adalat-bhadohi-news-vns6535552184","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकअदालत में 25749 मामलों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकअदालत में 25749 मामलों का निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लोकअदालत का आयोजन शनिवार को जिला न्यायालय परिसर सरपतहां में हुआ। प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज बिजेन्द्र कुमार शैलत की देखरेख में 25749 मामलों का निस्तारण कर न्यायिक अधिकारियों ने 4.30 करोड़ रुपये वसूल किए।
प्राधिकरण के प्रभारी सचिव आरिफ अहमद अंसारी ने बताया कि लोक अदालत में कुल 30924 मामले पंजीकृत हुए थे। निस्तारित मामलों में क्रिमिनल रिविजन, वैवाहिक, मोटर दुर्घटना दावा आदि मामले शामिल रहे। बैंक प्रिलिटिगेशन के 667, प्रशासनिक, राजस्व के 21151 मामलों का निस्तारण कराकर 3933390 रुपये अर्थदंड वसूल हुआ। लोक अदालत को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला जज ने ज्ञानेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी और बैंक लोन रिकवरी के लिए लोकअदालत पीठ का अध्यक्ष आनंद प्रकाश को बनाया गया। इस मौके पर श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल, शैलेश तिवारी, प्रकाशनाथ श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश, श्रीमती मधु डोंगरा, पवन कुमार चौरसिया, ऋचा केशरवानी, सौम्या पांडेय, विदिशा भूषण, दीप्ति सुमन न्यायिक अधिकारी समेत अधिवक्ता उपस्थित रहे।