फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   25 thousand reward was caught after being injured in the encounter

मुठभेड़ में घायल होने के बाद पकड़ा गया 25 हजार का इनामिया

Sat, 08 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
25 thousand reward was caught after being injured in the encounter
करियांव-खेमापुर तिराहे पर मुठभेड़ के बाद अपराधी की गिरी बाइक के पास खड़े पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/मोढ़। वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में चालक की हत्या कर काजू लदे ट्रक को लूटने के मामले में मास्टर माइंड 25 हजार के इनामिया बदमाश को भदोही पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल प्रधानपति राजेश बिंद उर्फ खेतई के पैर में गोली लगी है। उसके पास से एक पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद हुई। है। उसे खेमापुर तिराहा करियावां मार्ग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि भदोही सीओ के नेतृत्व में स्वॉट टीम और प्रभारी निरीक्षक भदोही की टीम जांच कर रही थी। उसी दौरान बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे नेता नगर तिराहे से मोटरसाइकलि सवार दो लोग आ रहे थे। स्वॉट टीम ने बाइक सवारों को रोका तो वे भदोही की तरफ भागने लगे। स्वॉट टीम ने दोनों का पीछा किया तो वह मोढ़ बाजार की ओर चले गए। वहां भी पुलिस को देखकर करियांव जौनपुर रोड पर मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने रुकने को कहा तो बदमाश फायरिंग करने लगे। एक गोली प्रभारी निरीक्षक भदोही के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद बाइक सवार गिर गए। अंधेरे का लाभ उठाकर एक तो फरार हो गया, लेकिन दूसरा जो पकड़ा गया उसने पूछताछ के दौरान अपना नाम राजेश बिंद उर्फ खेतई बताया। एसपी के अनुसार खेतई ने बताया कि वह छनौरा दुर्गागंज का रहने वाला है। अमृत, अनुप पाल और पवन के साथ मिलकर वाराणसी में ट्रक चालक की हत्या की थी। अमृत पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी राजेश बिंद के खिलाफ हत्या, लूट सहित कुल 49 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी के अनुसार आरोपी वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में ट्रक चालक की हत्या कर काजू लदे ट्रक की लूट के मामले में मास्टर माइंड था। उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed