{"_id":"628e5ba69c2a77455d644ce3","slug":"249-villages-of-the-carpet-city-will-become-an-example-of-cleanliness-bhadohi-news-vns655466581","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता की मिसाल बनेंगे कालीन नगरी के 249 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता की मिसाल बनेंगे कालीन नगरी के 249 गांव
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन का जो उद्देश्य है उसे पूर्ण करने के लिए कालीन नगरी में कुछ गांवों को स्वच्छता की मिसाल के तौर पर विकसित किया जाएगा। यहां सफाई का बेहतर इंतजाम होगा, वहां हर घर में शौचालय होगा। वहीं गांव में कूड़ा निस्तारण से लेकर अन्य इंतजाम भी होंगे। इन्हीं गांवों को देखकर जिले के अन्य गांव भी अपने यहां काम कराएंगे। ऐसे में कुछ गांवों को मॉडल गांव बनाने लिए जल्द ही काम शुरू करने की तैयारी है।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले के सभी गांवों में बेसलाइन सर्वे के अनुसार सभी लाभार्थियों का शौचालय बनवाया गया है। पहले चरण में शौचालय बनवाया गया और दूसरे चरण में शौचालयों के उपयोग के लिए लोगों को जागरूक किया गया। जिसके बाद ज्यादातर लोग अब शौचालय का उपयोग करते हैं। ऐसे में जिन गांवों में सबसे अच्छी स्वच्छता है उन गांवों को ओडीएफ प्लस के तहत मॉडल गांवों के रूप में विकसित किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन से मिली जानकारी के अनुसार पांच हजार से अधिक की आबादी वाले गांवों को मॉडल गांव बनाने की तैयारी है। 249 गांवों अब गंदगी मुक्त किया जाएगा। इसके लिए मिशन से कुछ बजट भी आएगा और जो कार्य बचेगा उसे ग्राम निधि से कराया जाएगा।
कराए जाएंगे ये कार्य
जिन गांवों को मॉडल गांव में रूप में तैयार किया जाएगा वहां जगह-जगह कूड़ेदान रखा होगा। वहां के लोग कूड़ा इधर-उधर न फेंककर कूड़ेदान में डालें इसके लिए जागरूक किया जाएगा। गांव का हर व्यक्ति शौचालय का उपयोग करेगा। कुल मिलाकर स्वच्छता की मिसाल कायम की जाएगी। गांव में आने वाले लोग सामुदायिक शौचालय का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय
जिले के हर घर में शौचालय और हर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में बनने वाले सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण भी हो चुका है, लेकिन कई अभी भी अधूरे हैं। जहां बन भी गए हैं वहां कई में तो ताला बंद हैं। कई जगह केयर टेकरों की लापरवाही के कारण लोगों केे लाभ नहीं मिल पाता। ऐसे में मॉडल गांव बनाने के दौरान इनका ठीक से संचालन विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कुछ गांवों को ओडीएफ प्लस के तहत मॉडल गांव बनाना है। वहां पहले खुले में शौचमुक्त किया जा चुका है अब गंदगी मुक्त किया जाएगा। जन-जन को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा।
- बालेश्वरधर द्विवेदी, डीपीआरओ, भदोही