फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   2443 farmers took 2.96 crore by hiding facts, notice issued

तथ्य छिपाकर 2443 किसानों ने लिया 2.96 करोड़, जारी हुई नोटिस

Thu, 14 Oct 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
2443 farmers took 2.96 crore by hiding facts, notice issued
किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा खेल करने का मामला प्रकाश में आया है। तथ्य छिपाकर 2473 आयकरदाताओं ने दो करोड़ 96 लाख 76 हजार रुपये ले लिए। इनकम टैक्स पोर्टल पर खामी पकड़ में आने पर कृषि विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सभी अपात्रों को नोटिस भेजकर 12-12 हजार रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने के लिए वर्ष 2018 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लागू किया। इसमें किसानों को हर महीने 500-500 रुपये की दर से चौथे महीने खाते में दो-दो हजार रुपये भेजने का प्राविधान है। आयकर दाता, अधिवक्ता सहित कई लोगों को योजना का लाभ नहीं देना था, लेकिन शुरूआती दौर में जांच पड़ताल न होने से तथ्य छिपाकर आयकर दाताओं ने भी पंजीकरण कर दिया। योजना में घोटालों और गड़बड़ियों की शिकायत पर जब सरकार ने इनकम टैक्स पोर्टल की जांच कराई तो प्रदेश में लाखों ऐसे लोगों की सूची सामने आई जिनके नाम पीएम किसान सम्मान निधि की पात्रता सूची में शामिल नहीं हैं। जिले में 2473 आयकर दाता ऐसे मिले जो योजना का लाभ ले रहे हैं। सरकार ने इनकी किस्त पर जब तक रोक लगाई तब तक वह छह किस्त के रूप में 12-12 हजार ले चुके थे। जिले में मौजूदा समय में कुल 2.12 लाख पंजीकृत किसान हैं। इसमें दो लाख आठ हजार किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। उपकृषि निदेशक अरविंद सिंह ने बताया कि दूसरी नोटिस में 18 प्रतिशत ब्याज भी शामिल किया जाएगा। तीसरी नोटिस में उनके खिलाफ कूटरचित तरीके से लाभ लेने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed