{"_id":"52d5585bc36a2e1b1343634823370dd6","slug":"24-submersible-pumps-for-drinking-water-are-installed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल के लिए 24 सबमर्सिबल पंप होंगे स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल के लिए 24 सबमर्सिबल पंप होंगे स्थापित
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Wed, 01 Jul 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पर मंगलवार को बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया। नगर के टैक्सी स्टैंडों पर हो रही अनर्गल वसूली पर ध्यानाकर्षित करते हुए दो सभासदों ने ठेके निरस्त करने की मांग की थी।
मौजूद अन्य सभासदों ने उनका समर्थन किया। अंत में ईओ अली हसन ने ठेके निरस्त करने का ऐलान किया। बैठक में नगर की पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 24 सबमर्सिबल पंप स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया।
दोपहर तीन बजे मिनी सदन में विभिन्न प्रस्तावों के अंत में गुलाम संजरी और शिवकांत गुप्ता ने टैक्सी स्टैंडों पर हो रही अनर्गल वसूली का सवाल उठाया।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजी हित में आम जनता का भयादोहन कर रहे हैं, जिससे नगर पालिका की छवि धूमिल हो रही है। कहा गया कि टैक्सी स्टैंडों पर कोई सुविधा नहीं दी जाती।
विज्ञापन
वहां कोई रेट बोर्ड भी नहीं लगा है। लेकिन, लोगों से लाठी के बल पर वसूली की जाती है। इसे बंद किया जाना चाहिए। इस प्रस्ताव पर मौजूद अन्य सभासदों ने समर्थन किया, जिस पर अधिशासी अधिकारी अली हसन ने टैक्सी स्टैंडों के ठेके निरस्त करने का ऐलान किया।
बैठक में कटरा बाजार में पेयजल संकट देखते हुए लालजीवन से अजिमुल्लाह चौराहे तक पाइप लाइन विस्तार कराए जाने के साथ-साथ समस्या दूर करने के लिए नगर 24 सबमर्सिबल स्थापना का भी प्रस्ताव पारित किया गया।
कब्रिस्तानों में प्रकाश व्यवस्था के लिए एक अदद जनरेटर मय ट्राली क्रय करने को भी सर्वसम्मति से मान लिया गया। बैठक में जेनरेटर से स्ट्रीट लाइट जलाने की व्यवस्था पर सभासदों ने नाराजगी जताई और कहा कि ठेकेदारों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता महलका सिद्दीकी और संचालन ईओ अली हसन ने किया।
मुख्य रूप से हसीब खां, दानिश सिद्दीकी, शाह आलम अंसारी, अमजद सोमारू, रविंद्र मौर्य, डा. इ़फ्ते़खार अंसारी, दीपू विश्वकर्मा, राजकुमार यादव, खुशबुन निशा, शबनम बानो, प्रमिला यादव आदि मौजूद रहे।
वसूली हुई तो कार्रवाई: ईओ
भदोही। नगर पालिका के ईओ, अली हसन ने साफ किया है कि नगर में अब कोई टैक्सी स्टैंड नहीं रह गया है। बोर्ड की मंशा के अनुसार सभी ठेके निरस्त कर दिए गए हैं। यह पूछे जाने पर स्टैंडों के ठेके गत अप्रैल माह में पूरे वर्ष के लिए किए गए थे उनका क्या होगा? उन्होंने कहा कि सभी स्टैंडों के ठेकेदारों की जो भी रकम निकलेगी उसे वापस किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब किसी भी स्टैंड पर वसूली गलत होगी। यदि कहीं वसूली होती है तो लोग पुलिस अथवा नगर पालिका को सूचित कर सकते हैं।