फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   23 more corona patients found, number reached 596

कोरोना के 23 मरीज और मिले, संख्या पहुंची 596

Thu, 30 Jul 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
23 more corona patients found, number reached 596
ज्ञानपुर। भदोही जिले में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। बृहस्पतिवार को जिले में 23 और कोरोना वायरस संक्रमित मरीज सामने आए। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 596 हो गई है। बृहस्पतिवार को एक भी मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन

पूरी दुनिया के लिए चुनौती बन चुकी कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की महामारी ने अपेक्षाकृत छोटे जिले भदोही में भी खूब कहर बरपाया है। 14 मौतों के बाद भी बीमारी का संक्रमण बदस्तूर जारी है। बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट के बाद जिले के कोविड-19 पोर्टल पर 23 नए मरीज और जुड़ गए। इनमें दुर्गागंज थाने और ज्ञानपुर पुलिस लाइन के दो पुलिसकर्मी, सुरियावां ब्लॉक के इंदिरा नगर वार्ड संख्या नौ का 30 वर्षीय पुरुष, गल्ला मंडी की 21 वर्षीय महिला, महाराजगंज और अंबरनीम के दो बुजुर्ग, जमुनीपुर निवासी पिता, पुत्र और बहू, डभका गांव और भदोही नगर के दो बुजुर्ग, ज्ञानपुर के बालीपुर निवासी 37 वर्षीय पुरुष, जमुनीपुर की मां-बेटी और 12 वर्ष का किशोर, छनौरा निवासी एक ही कुनबे के तीन लोग, सदौपुर के बुजुर्ग और गोपीगंज के युवक समेत 23 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही भदोही जिले में कुल संक्रमितों की तादाद बढ़कर 596 हो गई। इनमें 341 मरीज एक्टिव हैं। 230 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 14 कोरोना मरीज लापता हैं, जिनको स्वास्थ्य विभाग अब तक ट्रेस नहीं कर पाया है। बृहस्पतिवार को एक भी मरीज डिस्चार्ज नहीं हुआ है, लेकिन अब तक कुल 239 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पॉजिटिव आए मरीजों को सुविधानुसार अस्पताल में या फिर होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

631 सैंपल जांच के लिए भेजे
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे के बीच जांच प्रक्रिया भी तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न स्थानों से कुल 631 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए। इनमें आरटी-पीसीआर के अलावा एंटीजन टेस्ट किट से लिए गए सैंपल भी शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक कुल 16583 संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 15087 जांच रिपोर्ट विभाग को मिल चुकी हैं। हालांकि 1496 जांच रिपोर्ट अब भी लंबित हैं, जिनका विभाग को इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed