फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   227 complaints of billing irregularities, 79 could be resolved227 complaints of billing irregularities, 79 could be resolved

Bhadohi News: बिलिंग में गड़बड़ी की 227 शिकायतें, 79 का हो सका समाधान

Sun, 20 Jul 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
227 complaints of billing irregularities, 79 could be resolved227 complaints of billing irregularities, 79 could be resolved
भदोही। प्रदेश सरकार के निर्देश पर 17 जुलाई से सिविल लाइंस विद्युत उपकेंद्र में चले तीन दिवसीय मेगा कैंप का शनिवार को समापन हो गया। निगम ने कैंप को दो और दिन (21 व 22 जुलाई) के लिए बढ़ा दिया है। उपभोक्ताओं की लगातार आ रही बिलिंग की शिकायतों के निवारण के लिए कैंप का आयोजन किया गया। शनिवार को बिलिंग में गड़बड़ी संबंधी 227 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें से 79 शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया। वहीं लगभग 39.49 लाख रुपये बकाया जमा कराया जा सका।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ऋषिदेव गौतम ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान पर गंभीरता से ध्यान दिया है। 17 से 19 जुलाई को विशेष मेगा कैंप का आयोजन किया गया। तीन दिन में भारी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंच कर न केवल बिलिंग की गड़बड़ी को ठीक कराया, बल्कि बकाया भुगतान भी किया। एक्सईएन ने बताया कि कुल तीन दिन में 703 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई। जिनमें 226 का त्वरित निस्तारण कराया जा चुका है, जो शिकायतें मौके पर समाधान के लायक थे उन्हें निदान करा दिया गया। बाकी में जेई और विभागीय अधिकारियों को निदान के लिए भेजा गया। कहा कि सर्वाधिक शिकायतें बिलों में गड़बड़ी की थी। बताया कि तीन दिन के कैंप की सफलता को देखते हुए रविवार को बंदी के बाद सोमवार और मंगलवार को भी कैंप लगाने का फैसला किया गया। उन्होंने उपभोक्ताओं से कैंप का लाभ उठाने की अपील की। कैंप में अधीक्षण अभियंता राधेश्याम भी मौजूद रह कर कैंप का संचालन करते रहे। ज्ञानपुर एक्सईएन आदित्य पांडेय के अलावा उपखंड अधिकारी, सहायक अभियंता (मीटर) तथा अन्य अधीनस्थ भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed