फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   227 complainants returned from tehsils hoping for justice

न्याय की उम्मीद लेकर तहसीलों से लौटे 227 फरियादी

Sun, 06 Nov 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
227 complainants returned from tehsils hoping for justice
औराई तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत सुनते डीएम गौरांग राठी दाएं से दूसरे और एसपी डॉ. अनि? - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/औराई। आम जन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की मंशा संपूर्ण समाधान दिवस में पूरी होती नहीं दिख रही है। शनिवार को एक बार फिर 227 फरियादी न्याय की उम्मीद लेकर तहसीलों से लौट गए। जिले की तीनों तहसीलों में आए 258 प्रार्थनापत्रों में 31 का ही निस्तारण हो सका, जबकि 227 संबंधित विभागों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

औराई तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, डीएम गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार संग अन्य जिला स्तरीय अधिकारी सुबह 10 बजे ही पहुंच गए। अधिकारियों के इंतजार में बैठे फरियादियों ने एक-एक करके शिकायत दर्ज कराई। इसमें अधिकतर मामले जमीन से जुड़े रहे। डीएम ने कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों को हर हाल में एक सप्ताह में निस्तारित कराएं। एक सप्ताह के बाद क्रास चेकिंग की जाएगी। जिन विभागों की ओर से लापरवाही बरती जाएगी उन पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

एसपी ने थानेदारों से कहा कि राजस्व के मामलों में पुलिस और राजस्व टीम साथ जाए। शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी करें। तहसील परिसर में कृषि विभाग की ओर से लगे स्टाल में किसानों को मसूर और चने की मिनी किट और आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। औराई तहसील में कुल 82 मामले आए, जिसमें आठ का निस्तारण किया गया। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, एसडीएम लालबाबू दूबे, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ज्ञानपुर तहसील में एडीएम शैलेंद्र मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां कुल 69 शिकायतें आई, जिसमें 11 निस्तारित की गई। भदोही तहसील में 107 प्रार्थना पत्रों में 12 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed