{"_id":"5cb8ce29bdec2214367b8f89","slug":"21555615273-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामायण के जामवंत समेत दो ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामायण के जामवंत समेत दो ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को रामायण धारावाहिक में जामवंत की भूमिका निभाने वाले श्रीकांत उपाध्याय और एनसीपी की ओर से डॉ. अखिलेश द्विवेदी नामजदगी का पर्चा भरा। इसके साथ ही सपा-बसपा गठबंधन और भाजपा समेत 10 प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र खरीदे। नामजदगी के पर्चा भरने को लेकर नामांकन कक्ष में गहमागहमी बढ़ गई है। 20 और 22 अप्रैल को प्रमुख दलों की ओर से नामांकन के पर्चे दाखिल होने से प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी है।
छठे चरण में 12 मई को जिले में मतदान होगा। 16 अप्रैल से अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन एक प्रत्याशी ने नामांकन किया तो 22 ने पर्चा लिया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रामायण सीरियल में जामवंत की भूमिका निभाने वाले सुरियावां के हरिपुर निवासी श्रीकांत उपाध्याय ने सनातन संस्कृत रक्षा दल के प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा तो एनसीपी से डॉ. अखिलेश द्विवेदी ने नामांकन किया। प्रस्तावकों संग नामांकन कक्ष में पहुंचे प्रत्याशियों ने रिटर्निंग आफिसर के सामने सभी अभिलेखीय कार्य पूर्ण किया। इस दौरान सपा-बसपा और रालोद के गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र के लिए अखिलेश शुक्ला और भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद के लिए संतोष कुमार समेत आठ निर्दल प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्र लिया गया। नामांकन कक्ष में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की ओर से नामांकन पत्र लेने और पर्चा दाखिल करने से गहमागहमी बढ़ी रही।
विज्ञापन
नामांकन कक्ष के अंदर-बाहर से लेकर बैरिकेडिंग स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। 20 और 22 अप्रैल को प्रमुख दलों की ओर से नामांकन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी की गई है। आयोग के फरमान का जो भी उल्लंघन करेगा, उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
...
इन्होंने लिया पर्चा
...
राहुलदेव बारी-सुभासपा
रामसखा त्रिपाठी- पूर्वांचल क्रांति दल
महेंद्र कुमार- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
अरुण कुमार- शिवसेना
चंद्रशेखर- आजाद-ए-हिंद पार्टी
संतोष कुमार - भाजपा
अखिलेश कुमार - बसपा
जगजीवन राम- निर्दल
बनवारी- भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी
शिवशंकर- भारतीय मानव समाज पार्टी