{"_id":"5c54892bbdec22739402a7a0","slug":"21549044011-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर स्लैब बढ़ने से कर्मचारी गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर स्लैब बढ़ने से कर्मचारी गदगद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मोदी सरकार के अंतरिम बजट में आयकर स्लैब को ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने से कर्मचारी वर्ग में खुशी है। ट्रैक्स फ्री आय का दायरा लगभग दोगुना बढ़ने से कर्मचारी और शिक्षक गदगद हैं। उनका मानना है कि यह निर्णय ऐतिहासिक है। इससे 50 फीसदी से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
विकास भवन के कर्मचारी रामानंद का कहना है कि आयकर स्लैब पांच लाख तक करने से 40 से 45 हजार तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को राहत मिलेगी। नए कर्मचारियों के अलावा चतुर्थ श्रेणी स्तर के कर्मचारी भी इसका लाभ पाएंगे। कनिष्ठ लिपिक सत्येंद्र कुमार ने आयकर स्लैब को बेहतर बताया। कहा कि पूर्व में कर्मचारियों के लिए मामूली राहत दी जाती थी, जबकि सबसे अधिक टैक्स वही देते थे। शिक्षिका रीना देवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने आयकर स्लैब में छूट देकर बड़ी राहत दी है, इससे उनकी बचत बढ़ेगी। श िक्षक मजीदुल्ला खां ने कहा कि पांच लाख तक टैक्स में छूट मिलने से मध्यम वर्गीय परिवार को काफी लाभ मिलेगा। अंतरिम बजट से शिक्षक-कर्मचरियों को करीब साढ़े छह लाख तक की छूट मिलेगी। यह बजट कर्मचारियों और शिक्षकों को राहत देने वाला है।