Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   4.54 करोड़ से बदल रही स्कूलों की तस्वीर

4.54 करोड़ से बदल रही स्कूलों की तस्वीर

Mon, 07 Jan 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
4.54 करोड़ से बदल रही स्कूलों की तस्वीर
ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों के रख-रखाव के लिए मिले 4.54 करोड़ की कंपोजिट ग्रांट से जिले के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की तस्वीर बदलने लगी है। ग्रांट मिलने के कुछ माह के अंदर ही जिले के 250 से अधिक विद्यालयों की सूरत बदलती दिख रही है। स्वच्छता, रंगरोगन संग अन्य गतिविधियों में बदलाव दिख रहा है।
विज्ञापन

जिले में 1143 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में करीब एक लाख 43 हजार बच्चे पढ़ते हैं। पूर्व के वर्षों में रंग-रोगन के नाम पर सभी विद्यालयों को सात से 10 हजार रुपये शासन से मिलता था, लेकिन इस साल से सरकार ने छात्र संख्या के आधार पर कंपोजिट ग्रांट आवंटित किया। इसमें जिन स्कूलों में छात्र संख्या अधिक रहेगी, वहां अधिक पैसा दिया जाएगा। इसमें कम से कम 15 बच्चों से कम वाले विद्यालय को साढ़े 12 हजार मिलेगा। जबकि 251 बच्चों से अधिक के स्कूल को 75 हजार मिलेगा। इसमें स्कूल के रख-रखाव पर खर्च करना होता है। ग्रांट मिलने के बाद शिक्षक रंगरोगन, चहारदीवारी निर्माण, ढोलक, हारमोनियम संग जरूरी सामानों की खरीदारी कर स्कूलों का माहौल बदलने में लग गए हैं। जिन विद्यालयों में कुछ माह पूर्व गंदगी दिखती थी, वहीं अब सुधार दिख रहा है। जिसमें जिले में प्राथमिक विद्यालय कुरैया, नगुआं, फत्तूपुर, भिखारीपुर, पल्हैया, पचपटिया, हरिचंदनपुर, सोनहर, भुआजाग, सुल्तानापुर, कंतापुर, असनांव, प्रजापतिपुर, मिसिरपुर, रोटहां, सर्रोई, भोपतपट्टी, बेजवां, दरूनहा, खेमईपुर, पूरेशंभू, नारायनपुर, नंदापुर, भुलईपुर, परगासपुर छत्रशाहपुर समेत करीब 250 से अधिक विद्यालय शामिल हैं। ग्रांट के लिए शिक्षक भी नामांकन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो 2017 में छात्र संख्या एक लाख 35 हजार रही, तो 2018 में एक लाख 43 हजार 551 पहुंच गई।
विज्ञापन

इनसेट
14वें वित्त से स्कूलों पर विशेष फोकस
ज्ञानपुर। केंद्र सरकार की ओर से 14वें वित्त के पैसे से स्कूलों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। जिससे अब तक जोरईं, महुआपुर समेत 25 से अधिक मॉडल स्कूल हैैं, जबकि करीब 35 स्कूलों को मॉडल बनाया जा रहा है। इस पर खर्च होने वाली रकम 14वें वित्त से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कंपोजिट ग्रांट से शिक्षक अपने हिसाब से विद्यालय की जरूरत को पूर्ण कर सकते हैं। इससे नामांकन में भी वृद्धि साल दर साल बढ़ेगी। आने वाले दिनों में परिषदीय स्कूलों की व्यवस्थाएं काफी बदलेंगी।
अमित कुमार, बीएसए भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed