फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   न्याय की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

न्याय की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 01 Jan 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
न्याय की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बंजारी चकसुकाली पासी बस्ती के ग्रामीणों ने सोमवार को न्याय की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पत्रक देकर आरोप लगाया कि गोपीगंज पुलिस हत्या के मामले को दूसरी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जबकि नामजद तहरीर दी गई। प्रकरण में आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

चकसुकाली गांव निवासी राजकुमार ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 22 नवंबर को उसके पिता मोहन लाल सरोज की हत्या कर दी गई। घर के कुछ सदस्यों ने घटना करने के बाद आरोपियों को भागते हुए देखा। नामजद तहरीर देने के बाद गोपीगंज पुलिस मामले में लीपापोती करते हुए 302 के बजाए 304 धारा में मदन लाल, अजीत कुमार, पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रकरण में मदन लाल को गिरफ्तार किया जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। फरार आरोपी मुकदमा वापस करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और 304 के बजाए आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज करने की मांग की गई। परिवार वालों ने चेतावनी दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वह अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। एसपी ने एक सप्ताह में मामले का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में चंदन, मानिक लाल, कल्लूराम, तारा देवी, प्रीती, शिव कुमार, ह्दय शंकर, राजेश, अमृतलाल आदि मौैजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed