फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सेतु निगम के अफसरों को श्रमायुक्त ने लगाई फटकार

सेतु निगम के अफसरों को श्रमायुक्त ने लगाई फटकार

Fri, 21 Dec 2018 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
सेतु निगम के अफसरों को श्रमायुक्त ने लगाई फटकार

विज्ञापन
ज्ञानपुर। सूबे के श्रमायुक्त एवं जिले के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने अधिकारियों के संग हुई बैठक में भदोही नगर में गजिया फाटक ओवरब्रिज निर्माण में देरी होने पर सेतु निगम के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि जनसुविधा के कार्यों को समय पर पूरा किया जना चाहिए। उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई रखने के साथ ही 31 दिसंबर तक जिले के सभी मजरों का विद्युतीकरण करने को कहा।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के संग हुई बैठक में श्रमायुक्त एवं जिले के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए जरूरमंदों तक शत- प्रतिशत योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। भदोही नगर में गजिया फाटक ओवरब्रिज निर्माण में देरी होने पर सेतु निगम के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई और उसे पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं और शासन के मंशानुरूप कार्य करें। नोडल अधिकारी ने परिवहन विभाग की वसूली कम होने पर एआरटीओ को फटकार लगाई। सौभाग्य योजना घर-घर बिजली को 31 दिसंबर तक पूर्ण कराने के लिए बिजली विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए। आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान 129 प्रकरण समयावधि में निस्तारण नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने को कहा। खेमईपुर तालाब पर वन विभाग की ओर से रोपित पौधों की जांच के लिए उप कृषि निदेशक को नामित किया। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान फसली बीमा योजना में किसानों से लिए गए प्रीमियम लिया और भगुतान का ब्योरा देने को कहा। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत और नगर पालिका को निर्देश दिया कि मोहल्लों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाएं। उन्होंने विशेष रूप से जनशिकायतों, किसान दिवस, जमीन से जुड़े विवादों, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, सड़कों को गड्ढ़ामुक्त बनाने, पारिवारिक लाभ योजना, फसल बीमा योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, बीडा आदि की क्रमवार समीक्षा कर अफसरों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी राजेश एस, एडीएम राम सिंह वर्मा, सीडीओ हरिशंकर सिंह, एसडीएम ज्ञानपुर अमृता सिंह, भदोही यमुनाधर चौहान, औराई कविता मीना, बीएसए अमित कुमार सिंह, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, मीना श्रीवास्तव, डीएसओ तीर्थराज यादव, आरके सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed