{"_id":"5bf2fd38bdec227eda031fde","slug":"21542651192-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11.50 करोड़ से बदलेगी 11 सड़कों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11.50 करोड़ से बदलेगी 11 सड़कों की तस्वीर
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। 11 करोड़ 50 लाख की लागत से जिले के 11 सड़कें जल्द ही चकाचक होंगी। शासन से बजट मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग सड़कों की मरम्मत के लिए जुट गया है। इसमें बहुप्रतीक्षित ज्ञानपुर-दुर्गागंज और गिराईं-दानुपूर मार्ग सहित ग्रामीण क्षेत्र की नौ सड़कें भी शामिल हैं। इन सड़कों की मरम्मत से यात्रियों को हिचकौले खाकर सफर नहीं करना पड़ेगा।
जिले के प्रमुख मार्गों को छोड़ दिया जाए तो गांवों की ज्यादातर लिंक सड़कों की हालत खस्ता है। मरम्मत के अभाव में पांच साल से लेकर लगभग एक दशक से सड़कें गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर जिले की नौ ग्रामीण सड़कों की मरम्मत की मंजूरी मिल गई है। एक से दो माह के अंदर इन 11 सड़कों को पूर्ण कर लिया जाएगा। सड़कों के लिए बजट भी आवंटित हो गया है। लोक निर्माण विभाग के एई एसबी राव ने कहा कि नौ ग्रामीण सड़कों और दो प्रमुख मार्गों के लिए बजट मिल चुका है। ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग की निविदा कराई जा चुकी है। अन्य ग्रामीण मार्गों की निविदा कराई जा रही है। सभी मार्गों को एक से डेढ़ माह के अंदर पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन
इन सड़कों की होगी मरम्मत
6.50 लाख से वाराणसी- भदोही मार्ग पर मौर्य बस्ती से परसीपुर स्टेशन तक
6.50 लाख से जगन्नाथपुर से रैपुरी मार्ग
10 लाख से विष्णूपुर से मौर्य बस्ती भिखारीरामपुर होते हुए शुकुलपुर सीमा तक
20 लाख से पाली कसिदहां से गणेशरायपुर मार्ग
8.50 लाख से भीमसेनपुर संपर्क मार्ग का अवशेष भाग
6्.50 लाख से असनांव बभनौटी से नखवा बनपुरवा मार्ग
10 लाख से मानिकपुर उगापुर से बरैला वाया भुवाजग मार्ग
आठ लाख से कुढ़वा वारी से जद्दूपुर मार्ग
एक करोड़ 40 लाख की लागत से गिराईं-दानूपुर मार्ग
नौ करोड़ 35 लाख से ज्ञानपुर- दुर्गागंज मार्ग