{"_id":"5bdb3f51bdec22693c1037d3","slug":"21541095249-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइड से मिलती है अनुशासन की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइड से मिलती है अनुशासन की सीख
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरी। भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय 25 वीं उत्तर प्रदेश भारत स्काउट-गाइड की जनपदीय रैली शुरू हुई। इसमें स्काउट ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर रैली का शुभारंभ किया। इसमें जिले के 18 विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने स्वागत गीत, कथक नृत्य, शिव तांडव जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। विधायक ने स्काउट- गाइड की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सेवाभाव की भावना को जगाता है। यह अनुशासन की सीख देता है। उन्होंने जिले में स्काउट सेंटर खोलने का आश्वासन दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि स्काउट गाइड से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखकर सामने आती है। विषम परिस्थितियों में स्काउट मेहनत और ईमानदारी से लोगों की सेवा करते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय कुमार पांडेय ने किया। प्रधानाचार्य विद्याकांत मिश्रा ने अतिथियों का आभार जताया। मौके पर राजेश प्रजापति, सचिन तिवारी, रियासत अली, श्रीराम सिंह, नीलम, रामनारायण, अनुराग मिश्रा, अवधेश आजाद आदि रहे।