फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गंगा से अपनी मां जैसा बर्ताव करें : बचेंद्री

गंगा से अपनी मां जैसा बर्ताव करें : बचेंद्री

Fri, 26 Oct 2018 12:46 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
गंगा से अपनी मां जैसा बर्ताव करें : बचेंद्री
भदोही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन नमामि गंगे से प्रभावित होकर जागरूकता अभियान पर निकलीं माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बचेंद्री पाल ने कहा कि गंगा मइया के साथ वैसा ही बर्ताव करें, जैसा कि आप अपनी मां से करते हैं। यह भाव जन-जन के मन में जगाना होगा। केवल भाषणबाजी से काम नहीं चलेगा। अगर हम अपने आसपास बह रहीं नदियों की सफाई का बीड़ा उठा लें तो गंगा मइया स्वच्छ हो जाएंगी। वह बृहस्पतिवार को वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित कर रहीं थीं। 40 सदस्यीय दल के साथ यहां पहुंचीं बचेंद्री ने कहा कि गंगा को गंदा करने वाले नहीं हम और आप हैं। गंगा जीवनदायनी है। इसके बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। हम अपनी मां से तो अच्छा बर्ताव करते हैं लेकिन गंगा मां की उपेक्षा करते हैं। कहा कि अंधविश्वास इसका एक बड़ा कारण है। लोग हवन-पूजन सामग्री की पोटली बनाकर गंगा में फेंक देते हैं और कामना सुख समृद्धि की करते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई कि गंगा में किसी तरह का कचरा नहीं फेकेंगे और पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। टीम के सदस्य आईआईटीयन हेमंत गुप्ता ने कहा कि युवा ही देश में बदलाव ला सकते हैं। कहा कि कानपुर, इलाहाबाद हो या वाराणसी गंगा में सर्वाधिक गंदगी किनारों पर बसे शहरों से पहुंचती है। इसलिए संकल्प लें कि हम खुद को बदलेंगे और समाज को भी बदलेंगे। विद्यालय के चेयरमैन पुनीत मेहरा और प्रिंसिपल शालिनी मेहरा ने टीम के सदस्यों का स्वागत किया। डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी राजेश एस ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उनकी टीम के सदस्य डॉ. सुषमा बिस्सा, आरएस पाल, बिनिता सोरेन, मगन बिस्सा, राजेंद्र पाल, प्रेमलता अग्रवाल, अनीता बैद्य और निर्मला पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed