फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अतिक्रमण में फंसा एंबुलेंस तो जागे अफसर

अतिक्रमण में फंसा एंबुलेंस तो जागे अफसर

Thu, 25 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण में फंसा एंबुलेंस तो जागे अफसर
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के सामने राजा पार्क के आसपास सर्विस लेन पर मंगलवार को अतिक्रमण में एंबुलेंस वाहन फंसा तो प्रशासन जागा। बुधवार को यातायात निरीक्षक जेपी यादव के नेतृत्व में सिपाहियों ने पटरी दुकानदारों को वहां से हटाया। इसके चलते गहमागहमी का माहौल रहा। बताया जाता है कि मंगलवार को जिला अस्पताल की एंबुलेंस किसी रेफर मरीज को लेकर वाराणसी के लिए निकली। पटरी दुकानदारों के अतिक्रमण के चलते वह फंस गई। एंबुलेंस निकालने के लिए लंबा प्रयास किया गया। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने इसकी शिकायत की। इसके बाद यातायात निरीक्षक और कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान ज्ञानपुर नगर में पोस्टऑफिस से लेकर दीवानी न्यायालय तक दर्जनों की संख्या में ठेला-खोमचा और अस्थायी दुकानदारों को हटाया गया। इसके अलावा राजा पार्क के चारों तरफ सड़क पर लगाए गए ठेलों को भी हटाया। गौरतलब है कि पार्क के इर्द-गिर्द पटरी दुकानदारों के लिए जगह बनाई गई है, लेकिन वे उससे बाहर निकलकर सड़क पर दुकान लगा देते हैं। इससे आए दिन जाम लगता है। बताते चलें कि प्रतिदिन प्रशासन से लेकर पुलिस विभाग के अधिकारी उसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन अतिक्रमण पर कार्रवाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। कभी कभार अभियान चलाकर सर्विस लेन से दुकानों को हटा दिया जाता है, लेकिन अगले दिन फिर उसी तरह का कब्जा हो जाता है। अभियान के चलते नगर के पटरी दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed