{"_id":"5a2445ec4f1c1b4e718b70e8","slug":"21512326636-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानो संग धोखा कर रही है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानो संग धोखा कर रही है भाजपा
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप की बैठक रविवार को औराई ब्लॉक परिसर में हुई। इसमें ऋणमाफी और बिजली के बढ़े दरों को लेकर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा चुनावों में किसान हितैषी होने की बात कर रही है, लेकिन बाद में किसानों के साथ धोखा भी कर रही है।
संगठन के जिलाध्यक्ष एके चौबे ने कहा कि ऋणमोचन योजना के तहत सरकार ने कर्जमाफी का लाभ देने की बात कही, लेकिन आधे-अधूरे लोगों को ही योजना का लाभ मिल सका। तकनीकी दिक्कतों को दिखाकर बैंक और विभाग बड़ी संख्या में लोगों को लाभ नहीं दी। बचे हुए किसानों को भी ऋणमाफी का लाभ दिया जाए। कहा कि ज्यादातर खेती निजी नलकूपों से सिंचित होती है। सरकार इसके बाद भी बिजली के दरो में बढ़ोत्तरी कर दी। इससे किसानों की आय दोगुना होने के बजाए आधी हो जाएगी। सरकार बिजली की दर घटाए अन्यथा संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर किशोर चंद्र बरनवाल, मल्लूराम, जनार्दन शुक्ल, घनश्याम बिंद आदि मौजूद रहे।