{"_id":"6446cdfaa8994db9a408e734","slug":"21-teachers-and-education-friends-found-missing-in-the-inspection-of-officials-bhadohi-news-c-20-1-170258-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अधिकारियों के निरीक्षण में गायब मिले 21 शिक्षक व शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अधिकारियों के निरीक्षण में गायब मिले 21 शिक्षक व शिक्षामित्र
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नए शिक्षा सत्र में शिक्षकों की उपस्थिति सुधर नहीं रही है। सोमवार को बीएसए सहित अन्य अधिकारियों के निरीक्षण में 21 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन-मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। हिदायत दिया कि भविष्य में दुबारा अनुपस्थित मिलने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
एक अप्रैल से स्कूलों का नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए शासन गंभीर है। कुछ स्कूल बेहतर कार्य भी कर रहे हैं, लेकिन कुछ शिक्षक अपनी कार्यप्रणाली से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने औराई ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोकनपुर, प्राथमिक विद्यालय भरतपुर का निरीक्षण किया। जहां लोकमनपुर में हेडमास्टर लालचंद्र, सहायक अध्यापक शिवराम, संजय कुमार दूबे, ओमकेश पाल, धर्मेंर कुमार, अनुदेशक सुमन सिंह केशवपुर सरपतहां में शिक्षक धीरेंद्र कुमार मौर्य, भरतपुर में शिक्षामित्र करूणा देवी पाल, सहायक अध्यापक कमलेश प्रसाद मौर्य, कोनिका तिवारी, त्रिपाठी अंकुर लक्ष्मीकांत अनुपस्थित रहे। बीईओ आशीष कुमार मिश्र के निरीक्षण में रामपुर घाट में कुलदीप कुमार गौतम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुलौरी में मनीष कुमार मिश्रा, त्रिभुवन नारायण, ओमकारनाथ अनुपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी सुरियावां सुमन केसरवानी ने पूरेबदल, हरिहरपुर और कन्या बहुता चकडाही का निरीक्षण किया। चकडाही में अनुदेशक विनय कुमार वर्मा और सुष्मिता यादव, पूरेबदल में शिक्षक इंद्रेश कुमार, राहुल पाठक, शिक्षामित्र राजेश कुमार दूबे, हरिहरपुर में शिक्षामित्र सीमा उपाध्याय अनुपस्थित मिली। खंड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण रिपोर्ट पर बीएसए ने सभी का मानदेय और वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। उन्होंने शिक्षकों को चेतावनी दिया कि वह अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं।