फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   21 ORO machines installed 6 months ago, 10 defective

Bhadohi News: 6 महीना पहले लगे 21 ऑरओ मशीन, 10 खराब

Tue, 25 Jun 2024 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
21 ORO machines installed 6 months ago, 10 defective
ज्ञानपुर। नगर पंचायत में छह महीने पहले 1.74 करोड़ रुपय की लागत से लगे 21 ऑरो वाटर मशीन में 10 खराब हो चुके हैं। कोई ऑरओ वॉटर मशीन बंद हो चुका है, तो किसी से पानी ठंडा नहीं आ रहा है। करोड़ों खर्च कर लगाए गए इन मशीनों का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। मुख्यालय आने वाले लोग बोतलबंद पानी पीकर प्याज बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर पंचायत की आबादी 22 हजार है। नगर पंचायत में 11 वार्ड हैं। मुख्यालय होने से हर दिन यहां बड़ी संख्या में बाहरी लोगों का आना-जाना होता है। लोगों को ठंडा पानी पीने को मिले इस उद्देश्य से नगर के सभी 11 वार्डों में दो-दो ऑरओ वॉटर मशीन लगाए गए हैं। छह महीना पहले करीब भारी भरकम राशि खर्च कर लगाए ऑरओ वॉटर मशीन जवाब दे गए हैं। कुछ वॉटर मशीन बंद हो चुके हैं तो कुछ में पानी आ तो रहा है, लेकिन वह ठंडा नहीं आ रहा। जिससे ऑरओ वॉटर मशीन लोगों के लिए उपयोगी नहीं साबित हो पा रहे हैं। अमर उजाला ने सोमवार को नगर में लगे ऑरओ वाटर मशीनों की पड़ताल की। जिसमें दुर्गागंज तिराहे के पास लगे दो ऑरओ वॉटर मशीन में एक बंद था। वहीं दूसरा चालू भी था तो उसमें ठंडा पानी नहीं आ रहा था। इसी तरह शीतल पाल तिराहे के पास लगा ऑरओ मशीन भी बंद मिला। हालांकि यह मशीन अन्य मशीनों से पहले लगी थी। इसी तरह बाबा बूढ़े नाथ, मुखर्जी पार्क, जिला कारागार के सामने, पुरानी बाजार में लगी ऑरओ मशीन पानी तो दे रही थी, लेकिन ठंडा पानी नहीं आ रहा था। हालांकि वीएनजीआईजी के सामने और पुरानी तहसील में लगा ऑरओ वाटर मशीन चालू हालत मिला। बंद पड़ी या फिर ठंडा पानी न देने वाली मशीनों के कारण लोग लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन


कोट

शहर के अधिकतर वॉटर मशीन ठीक अवस्था में हैं। दुर्गागंज तिराहे पर लगा एक मशीन जरूर खराब है। हालांकि ठंडा पानी क्यों नहीं आ रहा है। इसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र दुबे, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed