{"_id":"6730fe982b2e450db8065424","slug":"2023-students-qualified-in-scholarship-examination-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-118803-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: छात्रवृत्ति परीक्षा में 2023 विद्यार्थियों ने दर्ज कराई योग्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: छात्रवृत्ति परीक्षा में 2023 विद्यार्थियों ने दर्ज कराई योग्यता
विज्ञापन
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा रविवार को जिले के चार केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। चारों केंद्रों पर मिलाकर परीक्षा में पंजीकृत 2230 विद्यार्थियों में 2023 बच्चों ने प्रतिभाग किया। 197 बच्चे परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
कक्षा आठ में अध्ययनरत बच्चों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए थे। रविवार को सुबह आठ बजे के बाद से ही विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज और जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में छात्र-छात्राओं संग उनके अभिभावक पहुंचने लगे थे। जांच के बाद सभी को केंद्र परिसर में प्रवेश दिया गया।
सुबह 11 बजे से एक बजे तक परीक्षा हुई। इसके बाद बच्चे अभिभावक संग घर गए। विभूति नारायण राजकीय इंटर काॅलेज ज्ञानपुर में पंजीकृत 600 में से 448 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसी तरह काशिराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज औराई में 600 में से 541, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में बने केंद्र पर पंजीकृत 420 और इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज भदोही में 600 में से 546 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से लगाई गई टीमें केंद्रो पर अलर्ट रहीं। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पटेल ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। कहीं से नकल की शिकायत नहीं पाई गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं तक करीब 48 हजार की छात्रवृत्ति मिलेगी।