फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मतदान केंद्रो की हकीकत देखें जोनल- सेक्टर मजिस्ट्रेट

मतदान केंद्रो की हकीकत देखें जोनल- सेक्टर मजिस्ट्रेट

Tue, 30 Apr 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रो की हकीकत देखें जोनल- सेक्टर मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
ज्ञानपुर। सामान्य प्रेक्षक बीपी चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चुनावी तैयारी की बैठक में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखने का निर्देश जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया। प्रेक्षक ने कहा कि लोकसभा चुनाव को सकुशल एवं निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर आयोग गंभीर है। कहीं कोई गड़बड़ी मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट जिम्मेदारी के साथ काम करें। सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौंचालय, छाया, रैंप सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मजिस्ट्रेट निरीक्षण कर व्यवस्था का आकलन करें। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं को मतदाता पर्ची शत-प्रतिशत उपलब्ध कराई जाए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर जाकर मतदाताओं को 12 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। मतदान कार्मिकों का बेहतर प्रशिक्षण देने, ईवीएम और वीवी पैट की जांच संग रखरखाव के लिए प्रभारी को निर्देश दिया। निरीक्षण में मतदान केंद्र पर कमियां मिले तो उसे निर्वाचन कार्यालय में रिपोर्ट करें। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान दिवस से एक दिन पूर्व पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल समय से पहुंचकर पोलिंग पार्टियों को रवाना करें। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर समय से चुनाव प्रारंभ कराने से लेकर समाप्ति तक की संपूर्ण जिम्मेदारी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मतदान केंद्रो पर केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट पीठासीन अधिकारियो के डायरी भरने के लिए विशेष रूप से सजग रहने के लिए निर्देश देगें, जिससे कोई चूक न हो पाए। मजिस्ट्रेट को निर्वाचन आयोग ने असीम शक्तियां प्रदान की हैं, जिसका परिस्थितियों के हिसाब से उपयोग करने में संकोच न करें। इस मौके पर एसपी राजेश एस, एडीएम राम सिंह वर्मा, सीडीओ हरिशंकर सिंह, एएसपी डॉ. संजय कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed