फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   19.3 लाख पौणों से आएगी हरियाली

19.3 लाख पौणों से आएगी हरियाली

Fri, 12 Apr 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
19.3 लाख पौणों से आएगी हरियाली

विज्ञापन

ज्ञानपुर। वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिए इस साल जिले में 19.38 लाख पौधों का रोपने का लक्ष्य रखा गया है। पहली बार जिले में व्यापक स्तर पर पौधरोपण होगा। वन विभाग समेत अन्य विभागों का लक्ष्य तय कर दिया गया है। वन विभाग की ओर से खाली स्थानों पर गड्ढे खोदे जा रहे हैं। बारिश का सीजन शुरू होने पर जुलाई में पौधरोपण शुरू हो जाएगा।
बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए हरियाली का अनवरत दोहन हो रहा है। शासन और प्रशासन की ओर से पौधरोपण कर उसकी भरपाई का प्रयास किया जाता है, लेकिन धरातल पर वह सफल नहीं हो पाता। हर साल तीन से पांच लाख तक पौधे रोपे जाते हैं। इस बार वृहद स्तर पर पौधरोपण का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें 19 लाख 38 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसमें चार लाख 21 हजार पौधों का रोपण वन विभाग करेगा तो शेष 15 लाख 17 हजार पौधों के रोपण कराने की जिम्मेदारी अन्य विभागों को दी गई है। हालांकि पौधरोपण के लिए सबसे बेहतर समय जुलाई माह का होता है, लेकिन लक्ष्य की पूर्ति की जा सके, इसके लिए वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। एक ओर जहां विभागीय नर्सरियों में पौधों को तैयार करने का काम चल रहा है तो गड्ढों की खोदाई आदि का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी प्रेमचंद सिंह ने बताया कि गड्ढों को तैयार कराया जा रहा है। बारिश शुरू होने के बाद पौधरोपण कराया जाएगा। 19.38 लाख पौधों को रोपने के लिए 26 विभागों को शामिल किया गया है। इसमें सबसे अधिक ग्राम्य विकास विभाग नौ लाख 53 हजार पौधे लगाएगा। इसके बाद वन विभाग चार लाख 21 हजार 209, पंचायत राज विभाग 95 हजार 370, माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 38-38 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, आवास विकास विभाग, राजस्व विभाग, रेशम, कृषि, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग समेत अन्य विभाग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed