{"_id":"5c630379bdec221239762180","slug":"201549992825-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं को मिले पेंशन और मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं को मिले पेंशन और मानदेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बार कौंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर दीवानी कोर्ट परिसर में प्रदर्शन किया। सरकार से मांग की गई कि 60 साल से अधिक उम्र वाले वकीलों को सम्मानजनक पेंशन दी जाए।
डिबाए के अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव और महासचिव बलराम पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता एकत्रित हुए। लामबंद होकर अधिवक्ताओं ने अपनी तीन सूत्री मांग को पूरा करने की मांग की। अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में अधिवक्ताओं को पेंशन देने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक उस पर कोई निर्णय नीं लिया गया। सरकार को अपने वादों पर अमल करने की जरूरत है। प्रमुख मांगो में जूनियर अधिवक्ताओं को पांच से 10 हजार मानदेय, 60 साल से अधिक उम्र के अधिवक्ता को पेंशन और लाइब्रेरी हाल की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर स्वामीनाथ ऌिश्रा, दीपक पांडेय, हृदय नारायण तिवारी समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।