फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सार्ट सर्किट से हजारों का समान जलकर राख

सार्ट सर्किट से हजारों का समान जलकर राख

Thu, 06 Dec 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार्ट सर्किट से हजारों का समान जलकर राख

विज्ञापन
कौलापुर। क्षेत्र के धनापुर उत्तरी गांव में बुधवार की रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में समाचार पत्र वितरक के घर का हजारों का गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने पूूरे कमरे को चपेट में ले लिया। आग बुझाने के चक्कर में एक महिला का हाथ मामूली रूप से झुलस गया। धनापुर उत्तरी गांव निवासी समाचार पत्र वितरक सलाउद्दीन रात में परिजनों संग खाना खा रहे थे। इस बीच बगल के कमरे में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। कमरे से धुुआं उठता देख परिजनों को आग लगने का अंदेेशा हुआ। जाकर देखा तो पूरा कमरा आग की चपेट में आ चुका था। शोर मचा तो आसपास से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया था। भुक्तभोगी के अनुसार कमरे में रखा राशन और कपड़ा समेत लगभग 10 हजार का समान आग में जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed