{"_id":"5bf0486bbdec2269b84644e1","slug":"201542473835-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वासुदेव तिवारी होंगे। प्रेम बहादुर को जिला मंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को नगर के श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज में हुए चेत नारायण गुट की चुनावी बैठक में नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी का चयन भी किया गया।
निर्वाचन अधिकारी विजय बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर की मौजूदगी में हुए चुनाव में सभी पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिलाध्यक्ष और महामंत्री के अलावा शारदा प्रसाद सिंह को कोषाध्यक्ष, अहमदुल्लाह खां, बृजेश कुमार सिंह, डॉ. पुष्पराज शर्मा, मंजेश कुमार सिंह, गोस्वामी विवेकानंद, अखिलेश कुमार यादव, प्यारेलाल पाल, नीतम कुशवाहा, राम नारायण को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। जय शंकर प्रसाद, दिनेश कुमार सरोज, फूलचंद पांडेय, डा. सुनील कुमार सरोज, राजेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, राधा त्रिपाठी संयुक्त मंत्री बनाए गए। चंद्रबली सिंह को संगठन मंत्री, ज्ञानचंद भारती को आय-व्यय निरीक्षक नियुक्त किया गया। 15 सदस्यीय कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। नए अध्यक्ष ने मतभेद भुलाकर शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया गया। कहा कि शीघ्र ही संगठन की मजबूती के लिए नए सिरे से बैठक नए प्रयास शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन