फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सरलता एवं समर्पण से मिलेगा ऊंचा मुकाम

सरलता एवं समर्पण से मिलेगा ऊंचा मुकाम

Tue, 30 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
सरलता एवं समर्पण से मिलेगा ऊंचा मुकाम
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को गणित विभाग में एमएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने स्पंदन स्वागत पार्टी का आयोजन किया। इसमें एमएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। प्राचार्य ने कहा कि बड़ी सफलता के लिए छोटी बातों से सीखने की जरूरत है। डॉ. सर्वेशानंद ने जीवन में सरलता एवं समर्पण भाव को लाने पर प्रकाश डाला। इस दौरान शिव कुमार मिस्टर फ्रेशर और आकांक्षा मिस फ्रेशर चुनी गईं। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर डॉ. कामिनी वर्मा, अमित गोयल, मनोज सिंह, हेमंत निराला, मनोज अवस्थी, महेंद्र कुमार, घनश्याम मिश्र, आनंद, जितेंद्र, नवीन कुमार, विष्णुकांत त्रिपाठी, अवधेश सिंह यादव, संतोष आर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed