{"_id":"5a8dbcab4f1c1ba5268bb77a","slug":"201519238315-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"758 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
758 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किया किनारा
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं बुधवार को दोनों पालियों में हुई। दोनों पालियों में 758 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों की परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा केंद्रों पर सचल दस्तों ने दस्तक दी। मगर उनका हाथ खाली रहा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बुधवार को सुबह की पाली में 10वीं कंप्यूटर की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 298 परीक्षार्थियों में से 12 ने परीक्षा छोड़ दी। 286 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह की पाली में ही 12वीं अंग्रेजी ए द्वितीय प्रश्नपत्र की भी परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 5439 परीक्षार्थियों में से 514 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। 4925 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह 12वीं कृषि गणित एवं प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम प्रश्नपत्र की भी परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 130 परीक्षार्थियों में सात ने परीक्षा छोड़ दी। 123 परीक्षा में शामिल हुए। दोपहर की पाली में ही 12वीं मनोविज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 460 में से 58 ने परीक्षा से दूरी बना ली। 402 परीक्षा में शामिल हुए। दोपहर की पाली में ही 12वीं तर्कशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की भी परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत सभी 29 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोपहर की पाली में ही 12वीं शिक्षाशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की भी परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 1204 परीक्षार्थियों में से 167 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। 1037 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 12वीं अंग्रेजी के कठिन प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खूब छकाया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बताया कि परीक्षा सकुशल और नकल विहीन संपन्न हो रही है। परीक्षा के दौरान सचल दस्ते चक्रमण करते रहे और परीक्षा को समुचित ढंग से संपन्न कराने की कोशिशें जारी हैं।