{"_id":"59b6dda04f1c1bed7f8b6046","slug":"201505156512-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज 20-27-20","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज 20-27-20
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
गोपीगंज (भदोही)।
इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत के मामले में पति, सास, ससुर, समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
गोपीगंज थानाक्षेत्र के बैदा बाजार निवासी सुभाष चंद जायसवाल ने तहसील दिवस पर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि उसकी लड़की प्रीति की शादी ऊंज थाना क्षेत्र के रोही अकोढा गांव निवासी रविशंकर जायसवाल के साथ चार मार्च 2016 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद बीमार हो जाने पर ससुराल वाले अच्छे डाक्टरों से इलाज नहीं कराया। उसकी हालत खराब हो जाने पर जबरन मायके भेज दिया। ससुराल वालों का सहयोग न मिलने से किसी तरह कर्ज लेकर इलाज कराया। पैसे के अभाव में समुचित इलाज न हो पाने से 20 मई 2017 को मौत हो गई। बताया कि शादी में लाखों रुपया खर्च कर तिलक और दहेज का सामान दिया था। सब कुछ लेने के बावजूद सक्षम होते हुए भी इलाज नहीं कराया। लड़की की मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष को बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।