फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   वरुणा नदी में नहर का पानी छोड़वाने की मांग

वरुणा नदी में नहर का पानी छोड़वाने की मांग

Mon, 11 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
वरुणा नदी में नहर का पानी छोड़वाने की मांग
सुरियावां। पानी के अभाव में वरुणा नदी के किनारे स्थित दर्जनों गांवो की सैकड़ों बीघे धान की फसल सूख रही है। बारिश न होने से नदी में पानी नहीं है, नदी बिल्कुल सूख गई है। किसानों ने नदी में नहर का पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

वरुणा नदी से सटे सुरियावां के करीब 20 से अधिक गांव की सैकड़ों एकड़ खेती नदी के किनारे ही स्थित है। बारिश अधिक होने से फसल डूबकर नष्ट होती है जबकि बारिश न होने से सूखे से फसल बर्बाद हो जाती है। इस साल बारिश न होने से नदी में पानी नहीं है। वरुणा नदी में पानी रहता तो किसान डीजल इंजन चलाकर धान की फसल बचा लेते। भंडा गोपालापुर, सरायकंस्राय, कीर्तिपुर, छाक जीत राय, अभिया, पुरमनोहर, हरिपुर, तुलापुर बहादुराना, कैड़ा, छतमा, तिलकनाथ, बहुता चकडाही, भीमसेनपुर, चकटेकी, सुजानगिर, अबरना, हरिहरपुर, बहुता सरदार, बली का पूरा, मर्दांसाहपुर, पूरे बदल, सांडा, विसापुर, विसहि, गोदमा, चौगुना, गोपीपुर, मधुपट्टी, सुजानपुर, चौरापुर बैदान कारियाव आदि गांव वरुणा नदी के किनारे स्थित है। इन गांवों में नहर भी नहीं है। धान की सूख रही फसल देख किसान परेशान हैं। किसान रामधारी सिंह, प्रेम विहारी उपाद्याय, धर्मराज यादव, राम खेलावन उपाध्याय, अशोक मिश्र , अनिल सिंह, मुकेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, शेसन, ओमप्रकाश, शिव कुमार पाल, रामजीत यादव, लालता यादव, धर्मराज आदि ने सांसद, विधायक, जिलाधिकारी, मंडला आयुक्त से वरुणा नदी में पानी छोड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed