फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बैंक हड़ताल: करोड़ों का कारोबार प्रभावित

बैंक हड़ताल: करोड़ों का कारोबार प्रभावित

Wed, 23 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
बैंक हड़ताल: करोड़ों का कारोबार प्रभावित
बैंक हड़ताल: करोड़ों का कारोबार प्रभावित
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

बैंक एंप्लाइज यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर मंगलवार को जिले के बैंकों में ताला लटका रहा। दूरदराज से आने वाले उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा। बैंक की बंदी से करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ। करीब 200 करोड़ का लेनदेन तो 20 करोड़ की क्लीयरिंग फंस गई। हड़ताल से आम नागरिकों को सबसे अधिक मुश्किलें उठानी पड़ी।
केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को यूपी बैंक एंपलाइज यूनियन समेत विभिन्न बैंक के संगठनों के पदाधिकारी एकजुट होकर विरोध जताया। बैंकों का ताला बंद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह 10 बजे के बाद बैंकों पर आए उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा। ज्ञानपुर में एसबीआई, पीएनबी, केनरा, सेंट्रल बैंक समेत अन्य बैंको पर जहां सन्नाटा छाया रहा, वहीं ग्रामीण इलाकों की यूबीआई, गोमती ग्रामीण बैंकाें पर भी ताला लटका रहा। इससे लेनदेन को लेकर लोगों से को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यूपी बैंक एंप्लाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष अनिल मिश्र ने हड़ताल को सफल बताया। उन्होंने कहा कि सरकारी बैंकों के आंदोलन को प्राइवेट बैंकों ने समर्थन दिया। इससे एक भी बैंक जिले में नहीं खुले। उन्होंने कहा कि उद्योगपति डिफाल्टरों पर हजारों करोड़ का कर्ज वसूलने में सख्ती, बैंकों में कर्मचारियों की कमी दूर करने और बैंकों का विलय रोकने समेत 20 से अधिक मांग है। माह भर पूर्व सरकार के आश्वासन पर आंदोलन को रोका गया था, लेकिन इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले रही है। उन्होंने बताया कि जिलेभर के बैंकों में 200 से 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ, जबकि 20 करोड़ की क्लीयरिंग फंसी। हालांकि संगठन की बात पर विभाग के आला अधिकारी इत्तफाक नहीं रखते। एलडीएम यूबीआई अमिताभ सेन गुप्ता ने बताया कि कितने का कारोबार प्रभावित हुआ यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि बंदी से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


एक घंटे में ही खाली हो गए एटीएम
ज्ञानपुर। बैंकों की हड़ताल से जिले के एटीएम कुछ समय में ही खाली हो गए। बैंकों से पैसा निकालने के लिए घर से निकले लोग जब बैंक पहुंचे तो परेशान होना पड़ा। इस दौरान वह एटीएम की तरफ गए। जहां लंबी-लंबी कतार लगने से घंटे भर में ही पैसा खत्म हो गया। कमोबेश अधिकांश एटीएम दोपहर बाद ही खाली हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed