Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   20 years imprisonment for man guilty of kidnapping and raping a minor

Bhadohi News: नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

Wed, 17 Jul 2024 03:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment for man guilty of kidnapping and raping a minor
ज्ञानपुर। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) श्रीमति मधु डोंगरा की अदालत ने मंगलवार को नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी के खिलाफ 56 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 2022 में एक युवक ने नाबालिग को न सिर्फ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मामले में आरोपी अमित उर्फ आफताब निवासी म्यूना थाना खुदागंज, शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जांच पड़ताल और साक्ष्य संकलन के बाद अभियुक्त के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। जिस पर दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) श्रीमति मधु डोगरा ने अभियुक्त अमित उर्फ आफताब को नाबालिग को भगाने और उसके साथ दुष्कर्म का दोषी पाया। कोर्ट ने दोषी को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए 56 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) श्रीमति मधु डोंगरा की अदालत ने मंगलवार को नाबालिग को भगाने के दोषी को एक साल की कारावास और दो हजार का जुर्माना लगाया। ज्ञानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग के पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को अख्तर उर्फ अक्तर निवासी पीपरगांव चकसुदामा पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में विवेचना कर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ख्तर उर्फ अक्तर को दोषी पाते हुए एक साल की कैद की सजा सुनाई और दो हजार का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed