फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   20 km long jam on Bhadohi-Rampur road

भदोही-रामपुर मार्ग पर 20 किमी लंबा जाम

Wed, 26 Aug 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
20 km long jam on Bhadohi-Rampur road
इंदिरा मिल से धौरहरा की ओर जाने वाले बाईपास मार्ग पर बुधवार को लगा जाम। - फोटो : BHADOHI
भदोही। रामपुर (जौनपुर) कस्बे में सिंगल रोड होने तथा सड़क दलदल हो जाने का खामियाजा भदोही शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। भदोही के इंदिरा मिल और फिर चौरी रोड पर मोरवा नदी तक जाम लग रहा है। बुधवार को दिन भर 20 किमी तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी इंदिरा मिल, धौरहरा, रामपुर मार्ग हाईवे भीषण जाम की चपेट में रहा। हाल यह है कि जाम की शृंखला टूट नहीं रही है। ट्रक रेंगते हुए चल रहे हैं। हल्के वाहन भी जाम में फंस गए हैं। हाल यह है कि भदोही सीमा से रामपुर 9 किमी है लेकिन वाहनों को वहां पहुंचने में ढाई ढाई घंटे लग जा रहे हैं। शहर के इंदिरा मिल से लेकर विवेकानंद चौराहे तक जाम में भारी वाहनों के साथ सवारी वाहनों में फंसे लोग गर्मी और उमस से परशान हो जा रहे हैं। इन दिनों कपसेठी चौराहे से भारी संख्या भारी वाहन भदोही की ओर आ रहे हैं जिससे समस्या और बढ़ गई है। चौरी रोड पर भी जान लगने से भदोही से वाराणसी आने जाने वाले वाहन भी जाम में फंस रहे हैं।
विज्ञापन

भदोही कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि समस्या हमारी नहीं हैं। रामपुर में सड़क दलदल हो चुकी है। सिंगल रोड भी है। ऐसे में वाहन रेंग रहे हैं। बताया कि वाहनों को रुकने नहीं दिया जा रहा है। धीरे धीरे एक कर वाहनों को धौरहरा पुलिस चौकी से बढ़ाया जा रहा है लेकिन जब तक रामपुर में स्थिति में सुधार नहीं होगा समस्या बनी रहेगी। सपा नेता अलीशेर खां ने कहा कि मूल समस्या कछवां से कपसेठी होते हुए वाहनों के भदोही आने से है। उन्होंने प्रशासनिक अफसरों से इसका संज्ञान लेकर कपसेठी से वाहनों को भदोही होते हुए जौनपुर की ओर जाने पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed