{"_id":"6873fd2ab7bfbe9ada05acd0","slug":"20-crore-rupees-will-be-spent-on-construction-of-eight-new-bridges-and-repair-of-dilapidated-bridges-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-128845-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 20 करोड़ से आठ नए पुलों के निर्माण के साथ जर्जर पुलों की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 20 करोड़ से आठ नए पुलों के निर्माण के साथ जर्जर पुलों की होगी मरम्मत
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में मुख्य नहर ज्ञानपुर पंप कैनाल पर जर्जर हो चुके पुलों की मरम्मत कराई जाएगी। वहीं, आठ नए पुलों का निर्माण कराया जाएगा। करीब 20 करोड़ की लागत से होने वाले इन कार्यों के लिए नहर विभाग ने प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा है। नए पुल उन गांवों में बनाए जाएंगे जहां लोग दो से चार किमी सफर तय कर लोग नहर पार करते हैं। ज्ञानपुर पंप कैनाल के निर्माण के बाद कुछ स्थानाें पर पुल बने थे। इन्हीं पुराने पुलों से लोगों का आवागमन होता है। कई गांवों में इन पुलों की रेलिंग टूट गई है तो कहीं सडक धंस गई है। कुछ दिन पहले अमर उजाला ने चकवा नहर पुलिया की जर्जर हालत पर खबर प्रकाशित किया था। इस पुलिया की रेलिंग टूटने के साथ ही पुलिया एक तरफ से धंस गई है। इससे खतरे की आशंका है। नहर विभाग चकलोका, गांधी सहित आठ गांवों में नए पुलिया का निर्माण कराएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
1954 में बना था ज्ञानपुर पंप कैनाल
ज्ञानपुर पंप कैनाल साल 1954 में बना था। इसे प्रथम पंचवर्षीय योजना के तहत बनाया गया था। इस पंप कैनाल से भदोही जिले के अलावा, वाराणसी, मिर्जापुर के कुछ गांवों को भी पानी जाता है। उस दौरान नहर पर नाम मात्र के पुल बने थे। बीच-बीच में जरूरत के अनुसार पुलाें की संख्या बढ़ती गई और टेला प्रयागराज से बाबूसराय तक 27 पुल बने हैं। इन पुलों में अधिकांश की रैलिंग जर्जर हो गई तो कुछ जगह सड़क धंस गई है। इससे आवागमन में हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
ज्ञानपुर पंप कैनाल पर बने पुलाें की मरम्मत जरूरी है। कई पुलों की रेलिंग टूट गई है। इससे सुरक्षा का खतरा है। आठ नए पुलों का निर्माण होना है। इसके लिए 20 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने पर काम कराए जाएंगे। - सुधीर कुमार पाल, एक्सईएन, नहर विभाग