फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   199 filled consent forms, only two went

Bhadohi News: 199 ने भरे सहमति पत्र, गए केवल दो

Fri, 03 May 2024 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
199 filled consent forms, only two went
ज्ञानपुर। इस्राइल और गाजा के बीच युद्ध के हालात हैं। इस कारण पंजीकरण कराने के बाद भी श्रमिक इस्राइल जाने से किनारा कर रहे हैं। एक लाख 32 हजार प्रतिमाह की तनख्वाह के बाद भी जिले से केवल दो श्रमिक ही इस्राइल गए हैं, जबकि पहले चरण में 199 श्रमिकों ने जाने की सहमति दी थी। अब विभाग दूसरे चरण में श्रमिकों को भेजने के लिए आवेदन ले रहा है।
विज्ञापन


इस्राइल में कुशल श्रमिकों की जरूरत है। कई श्रेणी के श्रमिकों को वहां काम के लिए बुलाया गया है। उत्तर प्रदेश से दस हजार श्रमिकों को वहां भेजा जाना है। इसको लेकर शासन की ओर से श्रम विभाग के पास जब आदेश आया। इसके बाद विभाग की ओर से पंजीकृत श्रमिकों से दस जनवरी तक आवेदन मांगे गए। श्रम विभाग कार्यालय में 10 जनवरी तक 199 श्रमिकों ने जाने के लिए सहमति पत्र दिया। उसके बाद श्रमिकों की तीन चरणों में मेडिकल और अन्य कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। पहले चरण में 15 श्रमिकों को भेजने की शासन से सूची आई, लेकिन उसमें भी सिर्फ दो ही जा सके। विभाग का कहना है कि युद्ध के हालात के कारण अधिकतर श्रमिकों ने जाने से इन्कार कर दिया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि पहले चरण में उम्मीद के हिसाब से श्रमिक नहीं जा सके। अब दूसरे चरण में आवेदन लिया जा रहा है। मेडिकल आदि कराने के बाद उन्हें भेजा जाएगा।
विज्ञापन


प्रथम चरण की 15 श्रमिकों की सूची में से पांच श्रमिकों ने जाने के लिए हामी भरी। इसमें भदोही के जलालपुर निवासी राजू और चौरी निवासी अरूण कुमार एक महीने पहले ही इस्राइल चले गए। ज्ञानपुर के भुसौला के अंजीत, महराजगंज के प्रेमसागर और चौरी के मोहन युद्ध के कारण फ्लाइट कैंसिल होने के कारण नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन श्रमिकों को इस्राइल भेजा जाना था, उनका तीन साल का अनुबंध था। विषम परिस्थितियों में वे एक साल बाद घर लौट सकते थे।एक साल के पहले वे नहीं आ सकते। श्रमिकों को खुद के खर्च पर इस्राइल जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed