फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बमूढ़े हों या जवान सभी करें मतदान

बमूढ़े हों या जवान सभी करें मतदान

Sun, 28 Apr 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
बमूढ़े हों या जवान सभी करें मतदान

विज्ञापन
सीतामढ़ी। क्षेत्र में स्थित कमला देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को अमर उजाला की ओर से मतदाता जागरूकता रैली और नारी सशक्तीकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की प्रबंधक रागिनी सिंह ने कहा कि 12 मई को अपने-अपने बूथों पर जाकर मदतान करें। राष्ट्र के निर्माण में एक-एक वोट महत्वपूर्ण है।

अमर उजाला की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता रैली के जरिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का संदेश दिया गया। इस दौरान 225 छात्र-छात्राओं समेत अध्यापकों ने रैली निकाली। बैनर और दफ्तियों से वोट हमारा अधिकार, करें नहीं इसको बेकार, करे राष्ट्र का जो उत्थान, करें उसी को हम मतदान जैसे स्लोगन से लोगों को उनके वोट के महत्व के बारे में बताया। बच्चों ने बूढ़े हों या जवान सभी करें मतदान आदि नारे लगाते हुए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। अमर उजाला की पहल की सराहना करते हुए प्रबंधक ने कहा कि एक स्वतंत्र लोकतंत्र में एक अच्छे राजनेता का चुनाव बिना किसी प्रलोभन या दबाव के करना चाहिए। क्योंकि राष्ट्र के निर्माण में लोगों का एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में वोट हमारी ताकत है। हमारे एक वोट में देश की तकदीर और तस्वीर बदलने की क्षमता है। लोकतंत्र की मजबूती के निष्पक्ष मतदान करें और 12 मई को मतदान करने बूथ तक जरूर जाएं। स्वच्छ छबि और क्षेत्र का विकास करने वाले जन प्रतिनिधि का चयन करें। इस मौके पर सुनील कुमार दूबे, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रामशृंगार मिश्रा, सचिन सिंह, विकास यादव, दिनकर तिवारी, राना मिश्रा, नीतू सिंह, आराधना सिंह, विभा पांडेय, अनुष्का सिंह, मीतू बिंद, अमिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed