{"_id":"5bdf468cbdec22694e6b7ca4","slug":"191541359244-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात घर का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात घर का किया शिलान्यास
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। बिंद निषाद विकास परिषद की ओर से रविवार को वीरमपुर में 25 लाख की लागत से बनने वाले बारात घर का मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने मंत्रोचार से शिलान्यास किया। उन्होंने दो शिक्षण संस्थानों के कक्ष के लिए भी आठ लाख दिया।
ज्ञानपुर विधायक ने कहा कि जनता की मांग पर 25 लाख की लागत से बारात घर को बनवा रहा हूं। बारात घर में शादी- विवाह की सभी सुविधाएं मिलेंगी। यहां के सभी सामान प्लॉस्टिक मुक्त रहेंगे। विधायक ने केवला देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को पांच लाख और सरस्वती शिशु मंदिर में कक्ष निर्माण के लिए तीन लाख दिया। गांव में 10 हैंडपंप देने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ईमानदारी से सूबे को चला रहे हैं। बिना भेदभाव के हर वर्ग का विकास किया जा रहा है। इसके पूर्व पदाधिकारियों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने किया। मौके पर पूर्व विधायक शारदा प्रसाद बिंद, अजय कुमार बिंद, राजितराम यादव, सुशील बिंद, दीपिका, बालाजी, अवधेश बिंद, नीबू लाल बिंद, अमलदार सिंह, जगदंबा प्रसाद शुक्ला, सूबेदार पाल, रामकिशुन पाल आदि रहे।