फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   वेटरेंस खिलाड़ी का किया सम्मान

वेटरेंस खिलाड़ी का किया सम्मान

Thu, 01 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
वेटरेंस खिलाड़ी का किया सम्मान

विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में वेटरेंस खिलाड़ी महादेव प्रजापति को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस कप्तान राजेश एस ने खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पदक जीतने से ज्यादा पदक जीतने लायक बनना महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने की। जिलाधिकारी ने कहा कि बुजुर्ग खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को आगे आना चाहिए। पुलिस कप्तान ने कहा कि पदक जीतने के बाद सम्मान करना साधारण बात है, लेकिन पदक जीतने लायक बनाना और जीतने के लिए विदेश भेजना बड़ी बात है। गत 13 और 14 अक्टूबर मलेशिया में आयोजित इंटरनेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महादेव ने भाला प्रक्षेप, लंबी कूद, त्रिकूद में पदक जीता था। इस मौके पर मनोज उपाध्याय, इरशाद खान, भाजपा नेत्री सपना दुबे, राजेंद्र दुबे, कमलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन खेल सचिव कैलाशनाथ पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed