{"_id":"5bdb3ef5bdec2269637c217b","slug":"191541095157-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ययोजना बनाने पर की मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ययोजना बनाने पर की मंत्रणा
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जंतु विज्ञान कक्ष में बृहस्पतिवार को विद्वत परिषद की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने महाविद्यालय में गोष्ठियों, परिसंवाद, भाषण और सेमिनार के आयोजन की कार्ययोजना पर चर्चा की। परिषद की संयोजिका डॉ. शुभ्रा श्रीवास्तव ने शैक्षिक विषयों पर पुस्तकों के प्रकाशन और शिक्षक मंथन के लिए प्राध्यापकों का आह्वान किया। डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने परिषद के बैनर तले शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। डॉ. रणजीत सिंह ने परिषद के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को पठन-पाठन के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर संजय कुमार, सुमन गुप्ता, कामिनी वर्मा, जेएस नौलखा, प्रकाश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।