फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पुलिस और नगर पंचायत ने हटाया अतिक्रमण

पुलिस और नगर पंचायत ने हटाया अतिक्रमण

Thu, 18 Oct 2018 01:45 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
पुलिस और नगर पंचायत ने हटाया अतिक्रमण
ज्ञानपुर। नवरात्र में हरिहरनाथ मंदिर समेत नगर के अलग-अलग हिस्सों में लग रहे जाम के मद्देनजर बुधवार को नगर पंचायत और पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पटरी व्यापारियों की दुकानों को हटवाया गया। इससे नगर में खलबली मची रही। नगर पंचायत के ईओ राजेंद्र प्रसाद दूबे और कोतवाली पुलिस के सिपाही बुधवार की शाम नगर स्थित सब्जी मंडी, बाबा हरिहरनाथ मंदिर और पुरानी कलेक्ट्रेट के समीप अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सब्जी मंडी में अभियान के तहत एक दर्जन से ज्यादा दुकानों के सामने हुए अवैध कब्जा को हटवाया गया। पुलिस और पंचायत की सक्रियता देख दुकानदार खुद अपना अतिक्रमण हटाने में जुट गए थे। सब्जी मंडी से अवैध कब्जा हट जाने से खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, बाबा हरिहरनाथ मंदिर के पास भी अवैध कब्जा को हटवाया गया। बताते चलें कि नवरात्र में हरिहरनाथ मंदिर के पास दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ने से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। कई बार आधे-आधे घंटे वाहन आगे नहीं बढ़ पाते। पटरी के किनारे बेतरतीब वाहनों और अस्थायी रूप से ठेला होने से जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed