{"_id":"5a8dbcb74f1c1bff388b9668","slug":"191519238327-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 जोड़ों की होगी शादी, पांच करेंगे निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 जोड़ों की होगी शादी, पांच करेंगे निकाह
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 50 जोड़ों की शादी 23 फरवरी को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एक मंडप के नीचे एक दूजे के होंगे। 45 हिंदू जोड़ों की जहां वैदिक रीति-रिवाज के तहत आचार्य शादी कराएंगे तो पांच मुस्लिम जोड़ों का निकाह होगा। माननीय से लेकर आला अधिकारी शादी के गवाह बनेंगे। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चालू हुई। उक्त योजना में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों की शादी के लिए जिला, ब्लाक एवं नगरीय स्तर पर आयोजन कराने का निर्णय लिया गया। जिसमें वर-वधू पक्ष के कुछ लोगों को बुलाकर विधि विधान से शादी कराना है। जिसमें एक शादी पर 35 हजार खर्च करना है। इसके लिए शासन ने एक करोड़ 67 लाख रुपये पूर्व में आवंटित कर दिया था। करीब छह माह के लंबे इंतजार के बाद प्रशासन ने 50 जोड़ो को एकत्रित किया। 23 फरवरी को वीएनजीआईसी में एक ही मंडप में जोड़ो की शादी कराई जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि योजना के तहत लाभार्थी कम मिल रहे हैं। शासन से करीब 500 शादी कराने का पैसा मिला है। पहले चरण में 50 का चयन किया गया है। 23 फरवरी को होने वाले शादी समारोह में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर के अलावा कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन