फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए तीन नकलची

यूपी बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए तीन नकलची

Wed, 07 Feb 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए तीन नकलची
ज्ञानपु्र। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में पहले ही दिन तीन नकलची पकड़े गए। सुबह की पाली में दो और शाम की पाली में पकड़े गए एक नकलची को रस्टीकेट कर दिया गया। सुबह की पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मिलाकर कुल 2465 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। चार सचल दस्तों में से तीन दस्तों ने परीक्षा केंद्रों पर चक्रमण किया, जबकि एक दस्ता नहीं चल पाया। परीक्षा के दौरान प्रशासन की सख्ती से परीक्षार्थियों के पसीने छूट गए। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को सुबह की पाली में 10वीं गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 9327 परीक्षार्थियों में से 1054 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। परीक्षा में 8277 परीक्षार्थी शामिल हुए। सुबह की पाली में 12वीं हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की भी परीक्षा हुई। इस परीक्षा में पंजीकृत 10968 परीक्षार्थियों में से 1411 ने परीक्षा छोड़ दी। 9557 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह की पाली में परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने दो नकलची को पकड़कर रस्टीकेट कर दिया। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज में नकल करते हुए एक छात्रा पकड़ी गई। वहीं पं रामनरेश इंटर कॉलेज रघुरामपुर में एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया। शाम की पाली में 12वीं सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान पं. राम तवंकल इंटर कॉलेज रोही में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने एक नकलची को पकड़कर रस्टीकेट कर दिया। परीक्षा के दौरान जिले के सभी 72 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सीसीटीवी कैमरे से भी परीक्षा की निगरानी हुई। नकल नहीं होने से हिंदी और गृह विज्ञान की परीक्षा में भी परीक्षार्थी परेशान दिखे। ठीक से पढ़ाई नहीं करने वाले परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों में पसीना बहाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed