फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   छिटपुट विवाद के बीच ताजिये दफन

छिटपुट विवाद के बीच ताजिये दफन

Tue, 03 Oct 2017 01:07 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
छिटपुट विवाद के बीच ताजिये दफन
ज्ञानपुर। भदोही जिले में तीन स्थानों पर सोमवार को ताजिया के जुलूस के दौरान विवाद की स्थिति बनी। इसके चलते कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। कहीं ताजिया के ऊपर बिजली का तार परेशानी की वजह बना तो कहीं दो पक्षों के बीच तनाव विवाद की वजह बना। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बीचबचाव कर ताजिया उठवाकर आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

गोपीगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नथईपुर, संसारापुर, कारीगांव आदि गांवों के ताजिया नथईपुर गांव स्थित कर्बला में ठंडा किए जाते हैं। ताजिया कर्बला के लिए निकले तो रास्ते में बिजली का तार अड़चन डालने लगा। अखाड़ेदारों ने तार हटाने की मांग को लेकर ताजिया को रास्ते में रख दिया। इसके बाद हालात बिगड़ने लगे। जानकारी मिलने के बाद गोपीगंज कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त दुबे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर लोगों को कर्बला के लिए रवाना किया। मोढ़ संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के भिखारीरामपुर गांव का ताजिया अखाड़ेदारों ने यह कहकर उठाने से इनकार कर दिया कि बिजली का तार ताजिया के रास्ते में रुकावट बनेगा और इसे काटे जाने के बाद ही ताजिया उठेगा। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग को सूचित किया। इसके बाद बिजली विभाग ने तार कटवाया। इसके बाद ताजिया कर्बला के लिए रवाना हुआ। इस दौरान मेले का आयोजन किया गया और अखाड़ेदारों ने जंगी जौहर दिखाए। इसी प्रकार सिंहएपुर के कर्बला पर मनीगंज, सनाथपुर, सिंहपुर के ताजिया ठंडा किए गए। कस्तूरीपुर का ताजिया चकचंदा कर्बला में और विष्णूपुर और बहरैची का ताजिया बहरैची कर्बला में दफ्न किए गए। बाबूसराय संवाददाता के अनुसार बाबूसराय का ताजिया नट और मुस्लिम समुदाय के बीच झड़प के कारण रोक दी गई। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और पीएसी पहुंच गई। पुलिस ने समझाकर ताजिया को रवाना किया।
विज्ञापन

इनसेट
कर्बला पर दिखा मेले जैसा नजारा
सुरियावां। नगर के फाटक गली, तुलापुर, बहदुरान गली, फकीराना गली, भीमसेनपुर, नेतानगर सूफियान आदि मोहल्लों के ताजिया बावन बीघा तालाब के करबला पर ठंडे किए गए। इस दौरान यहां मेले जैसा नजारा देखने को मिला। बेहतर ताजिया बनाने वाले ताजियादारों को पुरस्कृत भी किया गया। लागी बाजार स्थित मस्जिद पर कुनीपुर, पुरानी बाजार गांधीनगर, भटेवरा आदि स्थानों के ताजिया लाए गए। इस मौके पर नगर के अब्दुल रऊफ हाश्मी, सफीक अंसारी, अब्दुल, रहीस, मो. इसराइल, फारुख, मकबूल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed