फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   191 princes took the resolution of development with the members

सदस्यों संग 191 प्रधानों ने लिया विकास का संकल्प

Fri, 18 Jun 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
191 princes took the resolution of development with the members
जिले की 191 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को प्रधानों संग 1975 ग्राम पंचायत सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। गांव में बेहतर विकास का संकल्प लिया। बीडीओ, एडीओ और सेक्रेटरी ने सभी को वर्चुअल शपथ दिलाई। सभी 191 ग्राम पंचायतों में 20 जून को पहली खुली बैठक होगी। जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान हुआ था, लेकिन 1981 ग्राम पंचायतें रिक्त रहने से 191 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका। इससे ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सके। उप चुनाव होने पर सदस्य निर्वाचित हुए। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को ब्लॉक, प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवनों में वर्चुअल माध्यम से ग्राम प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। लालानगर संवाददाता के अनुसार, डीघ के बड़ागांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम विकास अधिकारी गोपाल मिश्र ने प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाई। गांव को स्वच्छ, शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण कराने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर विनय शुक्ला, रमेश मौर्या, प्रेमचंद शुक्ला, बेचन बिंद, दुखराज तिवारी, केदारनाथ शर्मा, रोजगार सेवक शिव कुमार शुक्ला आदि रहे। दुर्गागंज संवाददाता के अनुसार, सुरियावां ब्लॉक के अर्जुनपुर गांव के पंचायत भवन में शुक्रवार को जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने वर्चुअल मीटिंग के जरिए ग्राम पंचायत अधिकारी आरती यादव ने ग्राम प्रधान संतोष कुमार दुबे और 11 ग्राम पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस संबंध में ग्राम प्रधान संतोष कुमार दुबे ने कहा कि गांव के लिए मेरी प्राथमिकता स्वास्थ्य शिक्षा और सड़क है। इस मौके पर रमेश चंद बिंद, साहब लाल यादव, नरेंद्र दुबे, संजय गौतम, चंद्र प्रकाश बिंद, अनूप कुमार,रमाकांत यादव, रमजान अली, मीनाक्षी यादव आदि रहे। रामचंद्रपुर गांव में जेई एमआई नंदलाल पाल ने ग्राम प्रधान माहेश्वरी शुक्ला सहित ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर सिंटू कुमार सोनकर, मनीष कुमार आदि रहे।जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि सभी 191 ग्राम प्रधानों संग सदस्यों ने शपथ ले लिया। 20 जून को गांव की पहली खुली बैठक होगी। इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed