{"_id":"5e176ad68ebc3e696a2ea819","slug":"185-veterinary-hospitals-approved-bhadohi-news-vns504145887","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में सूबे में 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में सूबे में 1
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल में सूबे में 185 पशु अस्पताल स्वीकृत
फोटो:
गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए पशुधन मंत्री
सीएए को लेकर विपक्ष जनता में फैला रहा है भ्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। सूबे के पशुधन एवं मत्स्य मंत्री और प्रभारी मंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि सीएए को लेकर विपक्षी पार्टियां जनता को भ्रमित कर रही हैं। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व से लेकर आम कार्यकर्ता उस भ्रम को खत्म करने के लिए जनता के बीच में पहुंच रहा है। वह बृहस्पतिवार को राजकीय गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग का विकास हो रहा है। नेहरू-लियाकत समझौते के तहत नागरिकता संशोधन बिल संसद में पारित हुआ। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिता दी जाएगी। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है जिससे वह मुस्लिमों को भ्रमित कर माहौल खराब कर रही है। उन्होंने कहा कि सूबे में बदहाल पशु अस्पतालों का जीर्णोद्धार हो रहा है। करीब तीन साल में 185 पशु अस्पताल स्वीकृत हुए। जिसमें 100 के करीब बन चुके हैं, जबकि अन्य निर्माणाधीन हैं। छुट्टा गोवंशों के लिए स्थायी और अस्थायी गौशाला खुली हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान चलाकर छुट्टा मवेशियों को गौशालाओं में पहुंचाया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, पप्पू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।