फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   184 teachers went in interstate transfer, 261 came

Bhadohi News: अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में 184 शिक्षक गए, 261 आए

Thu, 29 Jun 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
184 teachers went in interstate transfer, 261 came
ज्ञानपुर। जिले में शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। 513 आवेदनों में 184 को ही स्वीकृति मिली, जिससे वे अपने गृह जिले या करीब पहुंच गए, जबकि दूसरे जिलों से 261 शिक्षक भदोही पहुंचे। इससे जिले में 70 से अधिक शिक्षक बढ़ गए। मेरिट में न आने से 329 शिक्षकों को लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें करीब चार हजार शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। करीब पांच से छह साल बाद पिछले दिनों शासन ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सौगात शिक्षकों को दी। ऑनलाइन आवेदन के बाद हार्डकापी बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मंगाई गई। छह ब्लॉक से 513 शिक्षक अपने गृह या उसके करीब जिले में आने के लिए आवेदन किए थे। सोमवार को मेरिट पूर्ण करने वाले 184 शिक्षकों का स्थानांतरण हो गया, जबकि पश्चिमी यूपी सहित अन्य जिलों से 261 शिक्षक आए।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि 513 शिक्षकों ने आवेदन किया था। जिसमें मेरिट में आने वाले 184 को ही लाभ मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed